परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को हुए सड़क हादसे में भागर गांव निवासी गायत्री देवी की मौत मंगलवार की देर रात हो गयी. वे पीएमसीएच पटना में इलाजरत थी. मृतका भागर पंचायत के पूर्व मुखिया ललन यादव कि पत्नी थी. घटना के संबंध में बतया जा रहा है कि बीते सोमवार की शाम को वे ताजपुर से आवश्यक काम कर बाइक से अपने बेटे के साथ घर लौट रही थी. इसी बीच साईपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए.
दोनों को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया. वहां भी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान गायत्री देवी मौत हो गई. जबकि घायल पुत्र का इलाज चल रहा है. मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…