रघुनाथपुर में 370 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

गिरफ्तार दो व्यक्तियों में एक पेशेवर शराब का धंधेबाज, कई थानों में दर्ज है प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में ट्रैक्टर से शराब लाद कर ले जाने के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैक्टर सहित शराब जप्त कर लिया. साथ में दो तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. प्रशिक्षु डीएसपी शहर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि, राजपुर में कुछ कारोबारियों द्वारा ट्रैक्टर पर शराब लादकर कही अन्य जगहों पर ले जाया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस बल द्वारा राजपुर दियारे के तरफ जाने वाली सड़क के तरफ जांच अभियान चलाया गया. जहां दियारे के तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली गई. जिसमें हरे सफेद तथा काले रंग के गैलेनों में लगभग 370 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. दो तस्करों को भागने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया. जिनकी पहचान राजपुर गांव के अभिमन्यु यादव तथा पंजवार गांव के अमरजीत यादव के रूप में की गई है. अभिमन्यु यादव पर रघुनाथपुर थाने में आधा दर्जन से ऊपर अपराधिक मामले दर्ज हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026