सीवान में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शराब पीने से मृत्यु होने की ग्रामीण जता रहे आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढा गांव में गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। हालांकि युवक की मौत स्थानीय ग्रामीण शराब पीने की वजह से होने की आशंका जता रहे है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र पटेढा गांव निवासी बांकेलाल प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र निजुल प्रसाद के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। वह हमेशा शराब का सेवन करता था। युवक की मृत्यु शराब पीने की वजह से हुई है।जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि युवक अपने घर पर अकेला ही रहता था। युवक के परिवार में भाई समेत सभी लोग दिल्ली रहते है। मृतक नाच पार्टी में अलाउंसर का काम करता था।

घटना की जानकारी देते हुए पटेढा गांव निवासी वरुण पांडे ने बताया कि गुरुवार की शाम को उन्हें इस मामले की जानकारी हुई। बताया कि निजुल प्रसाद गुरुवार को शराब पीकर अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ी आद्या उच्च विद्यालय के समीप मूर्छित होकर गिर गए। जिनकी वजह से उनकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एक पेड़ के पास रखा हुआ था। बाद में मृतक को उठाकर उनके घर लाया गया। हालांकि युवक की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु होने की जानकारी के बावजूद भी थाने की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए नहीं पहुंची।इधर पुलिस सूत्रों की माने तो निजुल प्रसाद की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। परिवार में कोई सदस्य नहीं होने की वजह से उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। देखभाल के अभाव में उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि स्थानीय ग्रामीण युवक की मौत शराब पीने से बता रहे है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024