परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी खुर्द क्रिकेट खेल मैदान में चल रहे यूसीसी शाट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शुक्रवार की रात सिवान बनाम दारौंदा टीम के बीच खेला गया। इसमें दारौंदा की टीम नौ विकेट से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैच का उद्धाटन मुख्य अतिथि राजद नेता मुन्ना शाही ने फीता काट तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टास जीतकर सिवान की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 76 रन बनाई।
जवाब में खेलने उतरी दारौंदा की टीम 12 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार दारौंदा के खिलाड़ी अरविंद कुमार को तथा मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सिवान टीम के फहीम को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि के रूप में राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम, मुखिया प्रतिनिधि कलीम खान, सोनू अली, मास्टर फरियाद हुसैन थे। मैच के अंपायर जलाल अहमद, गोलू कुमार, स्कोरर राशिद अहमद, कमेंटेटर अरमान अली के अलावा जमा अहमद रिजवी, मोती, भोलू, सोनू, खुर्शेद, अयूब, शब्बीर, साहिल सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…