मैरवा में बंद पड़े घर से हजारों की संपत्ति चोरी

  • घर बंद कर नागपुर गया है परिवार
  • गांव में चोरी की घटना से दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। मनन तिवारी अपने घर को बंद कर पत्नी के इलाज के लिए नागपुर गये हैं। घर के मेन गेट की चाबी अपने पड़ोसी को देकर गये हैं। एक महिला ने मनन के मकान के परिसर में फूल तोड़े जाने के दौरान गेट का ताला टूटा हुआ देखा था। जिसके बाद पड़ोस के लोगों ने गेट का ताला टूटने की सूचना मनन तिवारी को दी। पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। चोरी हुए सामान की कीमत के विषय में मनन तिवारी के आने पर जानकारी मिलेगी। घर में सामान बिखरा हुआ था।

मनन तिवारी के भाई विकास भी मौके पर पहुंच कर घर में चोरी हुए सामान के बारे में अपने भाई से संपर्क कर रहे हैं। घर से लगभग एक लाख से अधिक रुपये का सामान चोरी होने का अनुमान है। चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत है। गांव में सुबह एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंच गये। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया था। उसके बाद कमरे का ग्रील तोड़कर बक्सा व अलमीरा से सामान चुराया है। थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना बढ़ रही है। पुलिस के लगातार गश्त के बाद भी चोरी हो रही है। कई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024