परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के एक गांव में एक ऐसी घटना ने पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक शादीशुदा महिला ने अपने मामा के ऊपर शारीरिक संबंध बनाकर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला का कहना है कि उसका पति बाहर रहता है. उसकी गैरमौजूदगी में मामा और उसके बीच शारीरिक संबंध थे. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया है. बताया जा रहा है की पीड़ित महिला पहले से शादीशुदा थी. लेकिन उसका पति बाहर रहता था. पति के बाहर जाने के बाद महिला उसके तथाकथित मामा के बीच शारीरिक संबंध बन गया.
दोनों तक़रीबन एक साल से रिलेशनशिप में रहे. महिला का आरोप है कि आरोपी मामा उसे वीडियो कॉलिंग कर गंदी-गंदी बात करता था. दोनों के बीच शारीरिक संबंध का वीडियो उसके मामा ने मोबाइल में कैद कर लिया था. उसी वीडियो के आधार पर मामा ने महिला को ब्लैकमेल भी किया और कई बार धमकी भी दी. इधर पीड़ित महिला के पति को इन सभी बातों की जानकारी हुई तो उसने अब अपनी पत्नी को घर में रखने से साफ इंकार कर दिया है. जानकारी मिली है कि महिला के चार बच्चे भी हैं. पति द्वारा घर से निकाले जाने और मामा की करतूत को लेकर उसने पुलिस से भी कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया. पीड़ित महिला अब इंसाफ के लिए थाने का चक्कर काट रही है. महिला का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि महिला का अभी तक आवेदन मुझे नहीं मिला है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…