परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा निवासी व सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध दीनबंधू पांडेय की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अरंडा के समीप सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दीनबंधु पांडेय घायल हो गए थे। उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तबरेज आलम, वार्ड पार्षद सद्दाम अली, राजा खान आदि ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उनकी स्थिति गंभीर बता चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही पत्नी प्रभा देवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को एक पुत्र राजकुमार पांडेय एवं दो पुत्री राजकुमारी एवं देवांती देवी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार प्रेषण तक शव गांव नहीं पहुंचा था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…