परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी पंचायत के मंदरौली में बुधवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा ) के तत्वावधान में खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के दर्जनों किसान गोष्ठी में शामिल हुए। जहां कृषि अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को कहा कि अपने खेतों के मिट्टी की जांच बराबर करवाते रहें। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति की जानकारी होती रहे एवं उसी के अनुसार खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने किसानों को बताया कि किसान बंधु जब भी कोई फसल लगाये तो पहले बीज का उपचार जरूर करें।

इससे बीज जनित फफूंद एवं रोगों से बहुत ही आसानी से अपनी फसल को रोगमुक्त कर सकते है। वही दूसरी तरफ जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर लहेजी पंचायत में 50 किसानों का रैंडम जांच करने हेतु डीजल अनुदान का सत्यापन किया गया। जहां जिला से पहुंचे पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक पंकज कुमार द्वारा किया गया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक रजनीश बैठा, कृषि समन्यवक बृज बैरिस्टर सिंह, नरेंद्र किशोर सिंह, उपेंद्र कुमार, किसान सलाहकार सुरेश यादव के अलावे किसान अमरजीत यादव, फूलकुमारी देवी, अनिल कुमार प्रसाद, रंजीत यादव, संजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024