परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के शंभोपुर गांव निवासी मुन्ना मियां के पुत्र अरमान अली के घर मंगलवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. प्रशिक्षु अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने स्थानीय पुलिस व पचरुखी पुलिस बल के साथ छापेमारी करते अरमान अली को गिरफ्तार किया. उसकी कमर से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर जप्त कर लिया. बतादे की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरमान अली देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ अपने घर पर है जो किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है.
जिसको लेकर आनन-फानन में पुलिस ने छापेमारी दल का गठन करते हुए पचरुखी थाना पुलिस के साथ पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया. अरमान अली के विरुद्ध पूर्व से ही सराय ओपी में हत्या की प्राथमिकी दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी में सराय ओपी पुलिस अरमान अली के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर अरमान अली फरार चल रहा था और अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटा हुआ था. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अरमान अली के आपराधिक इतिहास को पुलिस पता करने में जुटी हुई है. कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…