परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के छोटकी टड़िला में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान एक पक्ष से फुलमती देवी एवं शांति देवी जबकि दूसरे पक्ष से राजकुमार के यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव के रूप में हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने सुजीत कुमार की हालत गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार को छोटका टड़िला में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन था।
आर्केस्ट्रा के दौरान सुजीत कुमार एवं पंकज कुमार यादव उर्फ तबाही के बीच मारपीट हो गई। इस क्रम में स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से मामले को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया। शुक्रवार को जब सुजीत कुमार अपने दरवाजे पर बैठा था तभी पंकज कुमार वहां पहुंच कर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर सुजीत को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से फूलमती देवी एवं शांति देवी भी घायल हो गईं। समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी नहीं हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…