परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खाप मिश्रौली गांव में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान खाप मिश्रौली गांव निवासी मनोज तिवारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मनोज रामपुर बाजार से अपने घर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान घर से दस मीटर की दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक में टक्कर हो गई। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार तेज रफ्तार में फरार हो गया।
टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क किनारे बने दीवार से जा टकराए। इस घटना में मनोज तिवारी के सिर और कान पर गंभीर चोट आई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीणों कि भीड़ एकत्रित हो गई। सभी ने घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल मनोज को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृत मनोज गैस कट्टर का काम करते थे। काम करने के लिए अन्य जिलों में भी आवाजाही करते थे। मृत मनोज को दो बेटी व एक बेटा है। वह घर के इकलौता कमाऊ सदस्य थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…