Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- निगरानी की टीम के हत्थे चढ़ा बरौली ब्लॉक का हेड क्लर्क

गोपालगंज: एक सेवानिवृत्त कर्मी से पेंशन फिक्सेशन करने के लिए रिश्वत ले रहा बरौली प्रखंड कार्यालय का हेड क्लर्क निगरानी विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। बुधवार को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने सेवानिवृत्त कर्मी से प्रखंड कार्यालय में ही 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहे हेड क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया। हेड क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी विभाग की टीम उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गई। रिश्वत ले रहे हेड क्लर्क की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसके उपरांत सभी कर्मी कार्यालय से गायब हो गए। बताया जाता है कि गोपालगंज शहर के निवासी पंचायत सचिव प्रदीप राय बरौली ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनसे पेंशन के कागजात तैयार करने व पेंशन फिक्सेशन के लिए प्रखंड कार्यालय में हेड क्लर्क की जिम्मेदारी संभाल रहे जन सेवक शकील अहमद रिश्वत माग रहे थे। रिश्वत को लेकर वे काम में टालमटोल कर रहे थे।

काफी दौड़ धूप करने के बाद भी काम नहीं होने पर सेवानिवृत्त पंचायत सचिव ने रिश्वत मागने की शिकायत निगरानी विभाग में की। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम इस मामले की जाच पड़ताल करने लगी। इसी बीच सेवानिवृत्त पंचायत सचिव प्रदीप राय तथा हेड क्लर्क की जिम्मेदारी निभा रहे शकील अहमद के बीच पेंशन फिक्सेशन के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत पर बात तय हुई। बुधवार को प्रदीप राय रिश्वत देने प्रखंड कार्यालय पहुंचे। प्रखंड कार्यालय में हेड क्लर्क शकील अहमद ने जैसे ही सेवानिवृत्त कर्मी से 25 हजार रुपये रिश्वत लिया, तभी टीम ने रिश्वत लेते हुए हेड क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। हेड क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी विभाग की टीम उसे लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026