गोपालगंज: शहर के सिनेमा रोड स्थित एक चिकित्सक के घर में मंगलवार की रात घुसे चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों रुपये कीमत के सामान उड़ा ले गए। बुधवार की सुबह इस चोरी की जानकारी होने पर चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। चिकित्सक के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि सिनेमा रोड स्थित चांदसी चिकित्सक जयेश राय तथा इनके घर के लोग मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सो रहे थे।
इसी बीच देर रात यहां पहुंचे चोर छत के रास्ते चिकित्सक के घर में घुस गए तथा एक लैपटॉप सहित हजारों रुपये कीमत के सामान चुरा कर चोर फरार हो गए। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह नींद खुलने पर चिकित्सक तथा इनके परिवार के लोगों को इस चोरी की जानकारी हुई। इस घटना को लेकर चिकित्सक ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…