Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आरपीएफ खुद बनाएगी नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की स्केच

परवेज अख्तर/सिवान : सीजन में नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता को देखते हुए आरपीएफ ने गिरोह के सदस्यों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत अब आरपीएफ पोस्ट पर ही नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की स्केच जारी की जाएगी। मंगलवार को नशाखुरानी गिरोह के 10 सदस्यों का स्केच जारी भी कर दिया गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि एनसीआरबी ने एक सॉफ्टवेयर लाया है। सॉफ्टवेयर की मदद से अब स्केचर की जरूरत नहीं होगी। पोस्ट पर ट्रेनंड जवान नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों का हुलिया जैसे ही अपलोड करेंगे स्केच बनकर तैयार हो जाएगा। इससे उनकी धरपकड़ में आसानी होगी। पहले गिरोह के सदस्यों की पहचान करने के लिए स्केचर को बुलाना पड़ता था इसके बाद उनका स्केच जब जारी होता था तो हुलिया में कई फर्क आ जाते थे। इसको देखते हुए एनसीआरबी ने एक सॉफ्टवेयर लाया। इस सॉफ्टवेयर को कैसे आॅपरेट करना है इसके लिए सभी आरपीएफ प्रभारी व जवानों को ट्रेनिंग देकर उन्हें खुद से अपराधियों का स्केच बनने की जानकारी दी गई। जबकि इसकी ट्रेनिंग के लिए 26 मार्च को सिवान आरपीएफ पोस्ट से एक कांस्टेबल रमेश कुमार शर्मा को लखनऊ भेजा गया था। जो ट्रेनिंग लेने के बाद वहां सिवान आ गया है। इसके बाद मंगलवार से आरपीएफ पोस्ट पर सभी को अपराधियों का स्केच बनने के लिए ट्रेनिंग दिया गया है। कंप्यूटर में इस सॉफ्टवेयर को सेट कर दिया गया है। जिससे अभी तक दस की संख्या में स्केच जारी हो चूके हैं। अब नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ में मदद मिलेगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024