परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को भीषण जाम लग गया। सिवान, जामो, बरौली, मीरगंज, तरवारा रोड में सभी जगह भीषण जाम देखने को मिला। बाजार में दीपावली आदि की खरीदारी करने आए लोग घंटों जाम में फंसे रहे । वहीं गाड़ियां जाम में रेंगती रही। विभिन्न सड़कों पर जाम लगने से आवागमन बाधित रहा। वहीं दूर जाने वाले लोगों को जाम के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम का आलम यह था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। वहीं जाम से निजात दिलाने में प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
लोगों का कहना था कि पर्व-त्योहार का समय है इस वक्त लोग खरीदारी करने बाजार आते हैं, लोगों खरीदारी करने में कोई कठिनाई ना हो इसका ख्याल प्रशासन को रखना चाहिए। बाजार में जाम ना लगे इसका उपाय प्रशासन को करना चाहिए, लेकिन इसके प्रति प्रशासन उदासीन है। इस संबंध में कई बार अंचलाधिकारी व पुलिस प्रशासन से बात की गई है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता। बाजार में आए दिन जाम का कारण सड़क का अतिक्रमण हाेना बताया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…