Siwan News

सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन कर शिक्षकों का करें सम्मान, पूनम कुमारी (प्रदेश उपाध्यक्षा )

परवेज अख्तर,सीवान-: सुप्रीम कोर्ट में राज्य के लगभग 3.69 लाख नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने के मामले में गुरुवार को ऐतिहासिक सुनवाई हुई। कोर्ट ने उच्च न्यायालय पटना के ‌न्यायादेश को अक्षुण्ण रखा है। सुनवाई में बिहार सरकार की तरफ से पेश की गई रिपार्ट पर कड़ी नाराजगी जताई गई। माननीय न्यायाधीश ने फटकार लगाते हुए सरकार से तलब किया कि चपरासी का वेतन 36 हजार व शिक्षक का वेतन 26 हजार क्‍यों है। जबकि शिक्षक बच्चों का भविष्य तय करते हैं। इस मुद्दे पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि बगैर किसी समझौते के समान काम के लिए समान वेतन देना सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों को 52 हजार करोड़ रूपये का एरियर कहां से और कैसे दिया जायेगा। इस मामले में केंद्र सरकार और राज्‍य सरकार दोनों संयुक्त रुप से निर्णय कर होने वाली अगली तारीख 27 मार्च को तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अन्यथा 50:50 के अनुपात में दोनों को राशि वहन करना पड़ेगा। बता दें कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना ने 8 दिसंबर 2009 से नियोजित शिक्षकों को एरियर आदि देने का आदेश पारित किया है।

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रदेश उपाध्यक्षा पूनम कुमारी ने बताया कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है। बिहार के तमाम नियोजित शिक्षकों को न्यायालय के सर्वोच्च मंदिर से न्याय मिलने की सौ फीसदी उम्मीदें थीं और आगे भी बनी रहेगी। माननीय मुख्यमंत्री ने अपनी हठधर्मिता के कारण शिक्षकों की उम्मीदों, अस्मिता व सम्मान को रौंदने का घिनौना कार्य किया है। संवैधानिक जीत की उम्मीद से शिक्षकों का चेहरा खिल उठा है। उन्होंने बिहार सरकार को चेताते हुए कहा कि अभी भी वक्त है सरकार घोड़े के घमंड से नीचे उतर कर 27 मार्च के पूर्व माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्यायादेश को अक्षरत: पालन कर शिक्षकों का सम्मान करें। अन्यथा कोर्ट के फैसले की चोट से बचना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि अररिया, जहानाबाद और भभूआ का चुनाव परिणाम तो ट्रेलर था । 2019 के चुनाव परिणाम की पूरी फिल्म तो अभी बाकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026