परवेज अख्तर,सीवान:- शुक्रवार को जिले के गुठनी चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई की जब एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक चार वर्षीया मासुम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को देख आस-पास के लोगों का कलेजा दहल उठा। घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैरवा के तरफ से तेज रफ़्तार से आ रही एक पिकअप ने सीवान जिले के गुठनी चौराहे पर एक चार वर्षीया बच्ची को जोरदार ठोकर मार दी जिससे मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।बाद मौजूद लोगो ने आनन-फानन में घायल मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे तब तक मौके का लाभ उठाकर पिकअप चालक गाड़ी समेत नौ दो ग्यारह हो गया। पिकअप चालक के फरार होने के बाद लोगो ने उसकी बहुत तलास की परन्तु उसका कहीं अता पता नही चल सका। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,सीवान जिले के गुठनी बाजार निवासी संजय जायसवाल की 4 वर्षीया पुत्री सृष्टि उनके भतीजे पिंटू कुमार के साथ गुठनी चौराहे पर मोटरसाइकिल से बालू खरीदने गयी थी। जब पिंटू बाइक से उतरे और अपने छोटी बहन सृष्टि को जैसे ही बाइक से उतार कर पैदल चलने वाले थे तब तक गुठनी चौराहे से मैरवा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप चालक ने सृष्टि को रौंद दिया। स्थानीय लोगो ने आनन फानन में घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
यहाँ बता दे कि पीड़ित संजय जायसवाल के परिवार में दो बेटी पलक (7 वर्ष) और सृष्टि (4 वर्ष ) और उनकी पत्नी पूनम जायसवाल के साथ रहते थे. रोज की तरह आज भी बड़ी बेटी अपने विद्यालय में पढ़ने चली गई. चचेरे भाई पिंटू के साथ मोटरसाईकिल से बालू खरीदने के लिये गयी तब तक काल क्रूर बनकर आया पिकअप की चपेट में आ गयी जिससे वह काल के गाल में समा गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…