Siwan News

दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिली हिना शहाब

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हिना सहाब, राजद जिलाध्‍यक्ष परमात्मा राम, पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरि बुधवार को पीड़ित के घर जाकर उसके परिजनों से मिली। राजद नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। अगर एक सप्ताह में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक स्तर पर जनआंदोलन करेगी। हिना सहाब ने कहा कि पीडित परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति है। उन्होंने कहा कि किसी की भी लड़की हो उसकी इज्जत एवं मान सम्मान हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को गरीब समझकर उसकी उपेक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही है जिसका राजद विरोध करती है। शहाब ने कहा कि एक महिला ही एक महिला के सम्मान की लड़ाई लड़ सकती है। उन्होंने कहाकि घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस शिथिलता बरत रही है। अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राजद पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक जनआंदोलन करेगी, साथ ही धरना प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026