सिवान: टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीदारी में तेजी लाने पर जोर

  • अभी तक जिले में 6.75 प्रतिशत धान की खरीदारी
  • 254 समितियों के माध्यम से धान की होगी खरीदारी

परवेज अख्तर/सिवान: धान अधिप्राप्ति से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में हुई। टास्क फोर्स की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत धान अधिप्राप्ति के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम अमित कुमार पांडेय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि धान खरीदारी में तेजी लाई जाए। कहा कि अभीतक जिले में 6.75 प्रतिशत ही धान की खरीदारी हो सकी है। राज्य में धान खरीदारी के मामल में जिले का स्थान 13 वां है। सरकार ने सीवान जिले को एक लाख 15 हजार एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया है। इसके एवज में अब-तक सिर्फ 7762.681 एमटी धान की खरीदारी पूरी हो चुकी है। यह खरीदारी 1082 किसानों से की गयी है। खरीदारी की गयी धान का मूल्य 15.05 करोड़ हुआ है।

अभी तक 488 किसानों के बीच 6.45 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। बैठक के क्रम में बताया गया कि बैठक में 12 पैक्स व एक व्यापार मंडल को धान खरीदारी के लिए स्वीकृति दे दी गयी है। ऐसे में चयनित 241 समितियों में से 13 समितियों की संख्या बढ़ने से अब 254 समितियों के माध्यम से धान की खरीदारी की जायेगी। पूरे जिले में 315 समितियों की संख्या है। बैठक में एसएफसी में निबंधित राईस मिलों की संख्या 26 बताते हुए बताया गया कि इनका भौतिक सत्यापन भी हो चुका है। धान कुटाई को लेकर सात राईस मिलों से 26 पैक्स व व्यापार मंडल से संबद्ध किया गया है। बैठक में डीएसओ प्रमोद कुमार, डीसीओ निकेश कुमार व बिहार राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024