परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा रोड में शनिवार की देर शाम अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण वातानुकूलित होटल कनिष्क का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने इस नवनिर्मित होटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि सिवान जैसे छोटे शहर में महानगरों जैसी तमाम सुविधाओं से युक्त होटल कनिष्क की शुरुआत गौरव की बात है। सिवान के विकास में यह कड़ी का काम करेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवर्तन के सचिव सह डीपीएस पटना के निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि उच्चस्तरीय सुविधा के साथ बेहतर सर्विस के लिए कनिष्क होटल जाना जाएगा। होटल के संस्थापक अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह ने कहा कि शहर के कोलाहल के दूर वातानुकूलित इस होटल में ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सुविधा दी जाएगी। यहां के वातावरण से ग्राहकों को काफी संतुष्टि मिलेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…