Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में कैसे काबू में आएगा कोरोना, अस्पताल में नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सदर अस्पताल में ओपीडी का संचालन पुराने समय पर किया जा रहा है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक यहां सामान्य रूप से चिकित्सक और मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन शायद सदर अस्पताल प्रबंधन यह भूल गया है कि अभी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोई वैक्सीन भारत में नहीं आई है। फिलहाल कोरोना से बचाव के लिए मास्क और शारीरिक दूरी ही सबसे बड़ी वैक्सीन है, फिर भी यहां मरीज ना तो शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगाकर इलाज को पहुंच रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस के बढ़ने का खतरा बढ़ गया हे। सुबह 10 बजते ही दवा की पर्ची और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की संख्या इतनी हो जाती है कि सभी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लग जाते हैं। इस कारण से मेडिकल स्टाफ और चिकित्सक तक कोरोना के जद में आ सकते हैं।

अस्पताल में नियमों का पालन कराने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। ऐसे में अस्पताल आ रहे मरीजों द्वारा बरती जा रही अनदेखी उन्हें स्वस्थ करने के बजाए बीमार डाल सकती है। ओपीडी में 400 से 500 मरीजों का अब रोजाना चेकअप हो रहा है। वहीं ठंड बढ़ने के बाद मरीजों की संख्या में रोजाना ही बढ़ोतरी हो रही है। सदर अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं कोरोना वायरस के भी कमोबेश यही लक्षण हैं।नियमों की हो रही अनदेखी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में आने वाले सभी लोगों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिग जरूरी है। मास्क पहनना तो सबके लिए अनिवार्य किया गया है। सदर अस्पताल में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। सरकारी दफ्तरों में खुद को बचाने की खातिर अधिकारी और कर्मचारी तो पूरी तरह से सतर्क हैं, टेबल पर सैनिटाइजर भी रखे हुए हैं, लेकिन मरीज और उनके स्वजनों को शारीरिक दूरी के अनुपालन को लेकर सजग नहीं किया जा रहा है।

कहते हैं अधिकारी

नियमों का पालन करने के लिए गार्ड को कहा गया है। कोरोना नियमों का पूरा पालन होगा।

एसरारूल हक

सदर अस्पताल प्रबंधक, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026