हुसैनगंज: गोपालपुर नगर पंचायत को लेकर 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 20 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गोपालपुर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद के लिए मंगलवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसमें तीन मुख्य पार्षद एवं तीन उप मुख्य पार्षद तथा आठ वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया गया।

बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे के समक्ष मुख्य पार्षद पद के लिए मुमताज अहमद, ललन साह और राजाऊर रहमान तथा उप मुख्य पार्षद के लिए पवन कुमार पांडेय, बांकेलाल प्रसाद और आजाद अंसारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनरेगा पीओ विश्वजीत कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी रौशन कुमार के समक्ष वार्ड पार्षद के लिए हेवंती देवी, धर्मनाथ राम, धनंजय साह, अली जाल, दिलदार हुसैन, खोदायजा खातून, अली हैदर अंसारी और मोहम्मद शब्बीर अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। अब तक चार मुख्य पार्षद, चार उप मुख्य पार्षद एवं 23 वार्ड पार्षद पद समेत कुल 31 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026