परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड कृषि कार्यालय में मंगलवार को डीजल अनुदान को लेकर हंगामा हो गया। बाद में किसी तरह मामले को समझा बुझा कर शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार सिसवन के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह करीब आधा दर्जन किसानों के साथ प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में बैठे प्रखंड कृषि पदाधिकारी से डीजल अनुदान के लिए किए जा रहे आवेदन के बारे में जानकारी मांगने लगे।
इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी भाजपा नेता पर भड़क गए और दोनों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी। इसी बीच बीएओ और भाजपा नेता के बीच हुई तीखी बातचीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया । इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो अभी मैंने नहीं देखा है। देखने के बाद इसकी जांच करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…