परवेज अख्तर/सिवान: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में शनिवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम फेंक कर जानलेवा हमला किया। मामले में पीड़ित युवक हरकेश्वर साह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि शनिवार की रात्रि तकरीबन 10:40 बजे मैं अपने घर से शौच के लिए बाहर निकला। तभी गांव के ही कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। जिन्हें बिजली की रोशनी से पहचान लिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से बम फेक कर हमला कर दिया।
मैं भयभीत होकर घर के अंदर भाग गया। मैं जैसे ही घर के अंदर गया कि बम फट गया और बम की आवाज सुनने के बाद मेरी मां कीशोरी देवी और छोटा भाई सुजीत बाहर निकले तो सुरेंद्र नामक युवक ने मेरी मां और भाई को जान से मारने की नीयत से दूसरा बम फेंक दिया। इसमें मेरी मां और भाई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद रात्रि में ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तब तक बम फेंकने वाले आरोपित घर की उत्तर दिशा की तरफ फरार हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…