लकड़ी नबीगंज: डुमरा सेंटर में दो दिवसीय महावीरी मेला में युवाओं ने दिखाया करतब

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा पंचायत के डुमरा सेंटर शिव मंदिर की परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह और प्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह ने फीता काटकर किया। इस मेले में चार अखाड़ा क्रमश: डुमरा पूरब टोला, डुमरा बिसेन टोला, यादव टोला एवं पचहत्तर शामिल हुए। मेले के दौरान जय श्रीराम व जय बजरंग बली के उद्घोष तथा बैंड गाजे की आवाज से माहौल गूंज उठा। मौके पर निकले जुलूस में काफी संख्या में युवक अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।

सभी अखाड़ा डुमरा शिव मंदिर परिसर में पहुंचा और अपने कला का प्रदर्शन किया। मेले में कई प्रकार की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो काफी सराहनीय रही। वहीं शांति व्यवस्था को ले जामो थानाध्यक्ष राजू कुमार, आयोजन समिति के संयोजक संतोष कुमार सिंह, मेला अध्यक्ष सूरत महतो, शिवपूजन सिंह, ठाकुर सिंह, भिखारी सिंह, विनोद यादव समेत काफी संख्या में लोग गश्त करते नजर आए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026