परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के पड़ौली सिद्ध पीठ भवानी परिसर में आयोजित 11 दिवसीय दिव्य शक्ति अनुष्ठान की पूर्णाहुति शुक्रवार को हवन पूजा के साथ हुई। इस दौरान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण तथा हर हर महादेव, ओम पीतांबराय नम:, जय श्रीराम जय व मां भवानी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आचार्य मुरारीशरण महाराज ने कहा कि इस प्रकार के अनुष्ठान कराने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा सभी का कल्याण होता है। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य सुनील सिंह, पुजारी आचार्य विशेश्वर मिश्र, धर्मदेव मिश्र, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला, ईश्वर दीक्षित, देवेंद्र सिंह, गुड्डू पांडेय आदि समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…