Categories: पटना

बिहार में प्रेमिका से शादी के बाद काॅलगर्ल बना कराने लगा धंधा, बंद कमरे में चलता था खेल, मुजफ्फरपुर का मामला

मुजफ्फरपुर: पहले दोस्ती की, प्रेम जाल में फंसाया और फिर झांसा देकर शादी की और उसके बाद देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। मामला शहर के हाथी चौक इलाके का है। एक वर्ष से अपने पति के चंगुल से निकलने के लिए छटपटा रही युवती को एक शाम मौका मिल गया, जब स्मैक के नशे में चूर पति उसे देह व्यापार के लिए वैशाली गढ़ ले जा रहा था। इस दौरान करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर के समीप युवती ने बाइक से कूदकर शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए व उसकी आपबीती सुन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंच थानाध्यक्ष मणि भूषण के सामने जब उसने अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों के भी रोंगटे खडे हो गए।

थानाध्यक्ष के सामने पीडि़ता ने बताया कि वह अपने कथित पति अहियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मो. गुलाम रसूल के साथ फिलहाल किराए के मकान में हाथी चौक इलाके में रहती है। बचपन में ही उसके पिता का स्वर्गवास हो जाने से अभाव में जीवन यापन कर रही थी। तीन वर्ष पूर्व जागरण प्रोग्राम करने लगी। एक वर्ष पूर्व बबलू राय मिला जिसने सहानुभूति जताते हुए दोस्ती कर ली। फिर प्यार के झांसे में ले लिया। आगे चलकर अपने को कुंवारा व अनाथ बताते हुए शादी की इच्छा जताई। युवती उससे शादी को तैयार हो गई। 17 अगस्त 2020 को जब दोनों कोर्ट पहुंचे तो वहां दोनों का आधार कार्ड मांगा गया। इस दौरान दिए गए आधार कार्ड में बबलू का नाम मो. गुलाम रसूल, पिता लालबाबू, ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर जिला मुजफ्फरपुर अंकित देख वह अचंभित हो गई। असलियत की जानकारी होने पर उसने शादी करने से इन्कार किया तो उसने धमकी देते हुए अंतरंग वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। डरकर उसने कोर्ट शपथपत्र के माध्यम से शादी कर ली।

शादी के दो महीने तक उसे ठीक-ठाक से रखा। इसी दौरान उसे पता चला कि युवक शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जबरन शारीरिक संबंध बनाने के अलावा देह व्यापार के लिए दबाव बनाने लगा। चाकू लेकर जान मारने की धमकी देने लगा। मजबूरन युवती ने जान के डर से उसके बताए अनुसार काम करने को मजबूर हो गई। इस दौरान कई बार उसके चुंगल से भागने का प्रयास की, मगर सफल नहीं हो सकी। युवक इतना जब भी बाहर जाता घर का मोबाइल अपने साथ लेकर, कमरे के गेट में बाहर से ताला मार कर जाता। गुरुवार की शाम अपने किराए के मकान से देह व्यापार कराने के लिए बाइक से वैशाली गढ़ लेकर जा रहा था। अख्तियारपुर में युवती हिम्मत करके चलती बाइक से कूद गई। शोर मचाने लगी। आसपास के ग्रामीण जुट गए। दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के बयान के अनुसार, मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026