Categories: पटना

बिहार पंचायत चुनाव के अजब-गजब रंग: मैदान-ए-जंग में आमने-सामने पति-पत्नी, पढ़ें दिलचस्प कहानी

नवादा: बिहार में पंचायत चुनाव में एक से बढ़कर एक रंग देखने को मिल रहे हैं. सत्ता का मोह ऐसा होता है कि अपने अपनों के ही खिलाफ चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने के लिए उतर पड़े हैं. ऐसा कई बार देखा गया है कि राजनीति में अपने ही अपनों के खिलाफ प्रतिद्वंदी बन जाते हैं. पिता-पुत्र, मां-बेटे, भाई-भाई, देवर-भाभी जैसे रिश्तों के आमने-सामने होने की तो कई खबरें हमने देखी-सुनी हैं, पर नवादा में इससे भी बढ़कर हुआ है.

यहां पंचायत चुनाव में पति-पत्नी ही एक दूसरे खिलाफ चुनावी मैदान में उतर आए हैं. सदर प्रखंड के ओरैना पंचायत के मुखिया पद के उम्मीदवार अमित कुमार और उनकी पत्नी पूनम कुमारी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. दोनों के एक साथ एक ही पंचायत के मुखिया उम्मीदवार के लिए खड़े हो जाने से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

पूरे पंचायत के साथ-साथ प्रखंड में लोग खूब इसकी चर्चा कर रहे हैं कि आखिर कौन सी मजबूरी रही कि वे दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं. खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी के मैदान में उतरने से घर का माहौल बिल्कुल ही सामान्य है. परिवारवाले इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगर इन दोनों में से कोई भी एक जीतता है तो खुशियां अंत में घर में ही आएंगी और पंचायत का विकास जरूर होगा.

घर में कोई किसी का पक्ष नहीं ले रहा है मगर परिवार के सदस्य दोनों का हौसला अफजाई जरूर कर रहे हैं. दरअसल शुरुआत से ही दोनों ने मन बना लिया था कि पत्नी महिलाओं की आवाज बनकर पंचायत का विकास करेंगी तो वही समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाएं पहुँचे इसी कार्य को लेकर पति मैदान में उतर पड़े हैं.

बहरहाल, पूनम कुमारी की रोजमर्रा की दिनचर्या भले ही सामान्य हो वह रोज की तरह अपने पति समेत परिवारवालों के सभी कार्यों को निपटा रही हैं. मगर चुनावी मैदान में उनसे दो-दो हाथ करने के लिए अभी से कमर कस लिया है. अब जैसे जैसे मतदान का दिन नजदीक आता जाएगा वैसे-वैसे यह और भी दिलचस्प होता जाएगा कि इस चुनावी मैदान में किनके हाथ बाजी लगेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026