Categories: पटना

बिहार में शराब संबंधी मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी, उत्‍पाद न्‍यायालयों के लिए होगी अलग व्‍यवस्‍था

पटना: पटना हाई कोर्ट ने राज्य में उत्पाद न्यायालयों की आधारभूत संरचना के संबंध में राज्य सरकार को हलफनामा के जरिए विस्तृत जानकारी मांगी है। न्यायाधीश राजन गुप्ता एवं न्यायाधीश मोहित कुमार शाह की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में उत्पाद न्यायालयों के गठन में विलंब होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सीबीआई एवं श्रम न्यायलयों समेत अन्य कोर्ट के लिए अलग-अलग भवन की व्यवस्था है तो उत्पाद न्यायालय के लिए अलग भवन की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है।

महाधिवक्ता ललित किशोर ने राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि राज्य के 74 उत्पाद न्यायालयों के लिए जजों की बहाली हो चुकी है। साथ-साथ 666 सहायक कर्मचारियों की बहाली के लिए स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार इन उत्पाद न्यायालयों की आधारभूत संरचना बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026