Categories: पटना

पूर्वी चंपारण के चकिया में शराबी का उत्पात, 9 साल की बच्ची की पीट-पीट कर हत्या

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में शराब के नशे में धुत युवक ने नौ साल की बच्ची की पीट-पीट कर हत्या कर दी है. घटना चकिया थाना क्षेत्र स्थित शीतलपुर बाराडीह गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात नशे में धुत युवक ने मृतक बच्ची की मां के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी. मां की चीख-पुकार सुन कर उसे बचाने नौ वर्षीय नंदिनी कुमारी आई तो आरोपी ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी. बुरी तरह घायल बच्ची को उसके परिजन अनुमंडल अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतका की मां अंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात गर्मी के कारण वो अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुईं थी. उस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से डोमन राय दरवाजे के पास आया और उसे गाली देने लगे. जब उसने मना किया तो डोमन राय उग्र हो गया और उसने फोन कर अपने परिवारवालों को बुला लिया. इसके बाद डोमन राय उसको बालों को पकड़ कर घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया, इससे उसकी साड़ी खुल गयी और वो निर्वस्त्र हो गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर नंदनी समेत उसकी चारों बेटियां मां को बचाने दौड़ीं तो डोमन राय और उनके परिजन उन पर टूट पड़े और उनकी पिटाई कर दी.

मारपीट और गला दबाने से नौ साल की नंदिनी बेहोश हो कर गिर पड़ी. यह देख हमलावर वहां से चले गए. परिवारवाले अचेत पड़ी नंदिनी को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और लड़की के शव को अपने कब्जे में लिया.मृतका की बहन संजू कुमारी ने चकिया थाना में आवेदन देकर आरोपी डोमन राय समेत पांच लोगों को नामजद किया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है वारदात के बाद आरोपी डोमन राय पूरे परिवार के साथ फरार है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026