Categories: छपरा

सारण की महिलाओं ने यूपी में घुसकर शराब कारोबारियों के खिलाफ छेड़ा जंग, दुकान में तोड़फोड़

छपरा: सीमावर्ती यूपी के मांझी घाट स्थित शराब दुकान के सामने नशे में धुत शराबियों द्वारा रविवार की देर शाम एक राहगीर को चाकू घोंप कर घायल कर देने के मामले में सोमवार को चांददियर की सैकड़ों महिलाओं व बच्चों ने लाठी-डंडे से लैस होकर लाइसेंसी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। फिर एनएच 31 को चांद दियर के पास जाम कर आवागमन ठप कर दिया।

सूचना पाकर चांददियर पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही मौके पर पहुंचे जिनके साथ भी महिलाओं ने धक्का-मुक्की की। लगभग तीन घंटे तक जाम के बाद मौके पर पहुंचे बैरिया के एसडीएम अभय कुमार सिंह तथा बांसड़ीह की सीओ प्रीति त्रिपाठी के आश्वासन पर महिलाओं ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रोड पर आवागमन बाधित रहा।

पुलिस पर शराबियों को छोड़ने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप था कि पकड़े गए लोगों में से तीन शराबियों को पुलिस वालों ने छोड़ दिया। जबकि छपरा शहर के कटरा निवासी शराबी महेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। सुबह जब महिलाओं को जानकारी हुई कि पकड़े गए लोगों में से तीन को पुलिस वालों ने छोड़ दिया तो महिलाएं उग्र हो गई। और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

पुलिस के साथ हाथापाई भी की। शराब की दुकान में तोड़फोड़ भी किया। इस बीच किसी ने शराब की दुकान में आग लगाने का असफल प्रयास भी किया। बाद में घटना की सूचना पर बैरिया के एसडीएम अभय कुमार सिंह बांसडीह की सीओ प्रीति त्रिपाठी बैरिया व दोकटी तथा रेवती थानाध्यक्ष बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024