गुठनी पीएचसी में प्रसूता के परिजनों ने किया हंगामा

  • पैसा नहीं देने पर कर्मियों पर लगाया बदसलूकी का आरोप
  • भुलौली गांव की प्रसूता को परिजन उसे लाए थे पीएचसी

परवेज अख्तर/सिवान: राज्य सरकार द्वारा आम आदमी को बेहतर सेवा देने का आदेश धरातल पर खरा नहीं उतर रहा है। प्रखंड में तैनात सरकारी कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी, जबरन वसूली, मारपीट व दुर्व्यवहार का मामला सामने आ रहा है। जिसे लेकर पीएचसी में प्रसूता के परिजनों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि भुलौली गांव निवासी कुमत बलि गोंड की पत्नी ममता देवी को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में रात में काफी समय तक बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों, एएनएम व ममता से गुहार लगाते रहे। उनका कहना था कि गुरुवार की सुबह उसने नवजात को जन्म दिया। जिसके एवज में अस्पताल कर्मी मोटी रकम की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप था कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने परिजनों से बदसलूकी की। उन्होंने जबरन वसूली व बदसलूकी करने का आरोप लगाया। हालांकि एमओआईसी डॉ. शब्बीर अख्तर ने घटना की गंभीरता से जांच करने का आदेश दिया। उनका कहना था कि इसकी लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजन अगर वसूली की शिकायत करते हैं तो इसकी जांच जरूर की जाएगी।

क्या कहते हैं सीएस

सीएस डॉ. यदुवंश शर्मा का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इसकी सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों से जांच करायी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026