परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव में आपसी जमीनी बंटवारा में गुरुवार की रात उसके ही पुत्रों ने पिटाई कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि 75 वर्षीय बुजुर्ग जमादार सिंह के पुत्र जमीन बंटवारा को ले बैठ कर बात चीत करते थे।रात्रिं में मामला तू-तू से बढ़ कर मारपीट में तब्दील हो गयी।शर्मसार घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने से तत्काल मामला शांत हो गया।लेकिन कोई अनहोनी नही हो इसके लिए महाराजगंज थाना पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दे दी।
बताया जाता है कि जख्मी जमादार सिंह को उनके लड़के ,पोता ने लाठी डंडो से उनकी पिटाई की।हाल की 30 मई को बुजुर्ग के द्वारा थाने में उनके परिजनो के द्वारा परेशान करने और मारपीट संबंधित आवेदन दी गयी थी।पुलिस गांव के कुछ लोगों के बीच समझा बुझाकर मामला शांत कराई थी।लेकिन जमीनी विवाद में पुनः मामला जागृत हो गया।थाना के इंस्पेक्टर अकील अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई में लग गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…