परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाकपा माले द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । बता दें कि मधुबनी जिले के सदर थाना क्षेत्र के सुन्दरपुर भिठ्ठी गाँव में दलितों की जमीन पर कब्जा करने एवं एक व्यक्ति की मौत के विरुद्ध भाकपा माले द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है । भाकपा माले नेत्री एवं जिला पार्षद सोहिला गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोरोना महामारी से पूरे देश में गरीब मजदूर सहित आम लोग तबाह हैं।
इस लॉकडाउन में पुलिस और सत्ता के संरक्षण में सामंती-अपराधी मधुबनी में दलितों पर हमला करते हुए उनकी झोपड़ियों को उजाड़ दिया गया जिसमें ललन पासवान की मौत हो गई तथा अन्य कई लोग घायल हो गए। उन्होंने मृत ललन पासवान के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ-साथ दलितों की सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग भी की । प्रखंड के दर्जनों गांवों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इनमें सिसवाँ में मदन यादव, बसदेवा में दीनदयाल बीन, अंगौता में शास्त्री राम,गंभीरपुर में महेश यादव, खलवाँ में बालकेश्वर यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…