मैरवा

मैरवा में बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी पर चलाई गोली, बालबाल बचा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा में मंगलवार की शाम एक बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने दुकान में बैठे व्यवसायी पर फायरिग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली व्यवसायी के सिर के ऊपर से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद अपराधी हवाई फायरिग करते हुए भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार सिसवा के अवधेश श्रीवास्तव के पुत्र संजय श्रीवास्तव अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे।

कुछ दूरी पर बाइक रोक कर अपराधी दुकान पर गए और दुकानदार से सिगरेट मांगा। जैसे ही दुकानदार ने सिगरेट निकाल कर उसकी तरफ हाथ बढ़ाया, एक बदमाश ने व्यवसायी पर गोली चला दी। व्यवसायी ने अपनी सुरक्षा में जान बचाने के लिए सिर को नीचे कर लिया और गोली उसके सिर के ऊपर से निकल गई। दुकानदार संजय श्रीवास्तव ने मैरवा थाना में घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उस पर गोली चलाने के बाद दुकान में जो भी रुपये थे उसे बदमाशों ने निकाल लिया और वे अपनी बाइक से फायर करते हुए भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026