Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो में कालाबाजारी को ले जा रहे अनाज को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने को आवेदन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जामो थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव में मंगलवार की सुबह कालाबाजारी के लिए जा रहे पीडीएस अनाज को पिकअप सहित ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना जामो थाने को दी। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पर डीलर पहुंच गया और उसने पुलिस के पहुंचने के पूर्व धक्का मुक्की कर पिकअप सहित चालक को भगा दिया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस जांच को पहुंची तो उसे ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बलडीहा पंचायत के डीलर काशीनाथ राय के यहां से पिकअप पर 40 बोरा गेहूं व चावल कालाबाजारी के लिए कहीं ले जाया जा रहा था, जिसे पकड़ लिया गया और इसकी सूचना जामो थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही डीलर वहां पहुंच कर लोगों संग धक्का-मुक्की कर चालक को पिकअप सहित वहां से भगा दिया। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस के तुरंत वहां नहीं पहुंचने से आक्रोश व्यक्त किया तथा डीलर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा उसकी गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन की मिलीभगत से डीलर गरीबों को राशन ने देकर कालाबाजारी कर देते हैं। इसकी शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से डीलरों का मनोबल बढ़ता जाता है। बलडीहा निवासी राजकुमार यादव ने जामो थाने में आवेदन देकर डीलर तथा चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026