Gopalganj News in Hindi

नवादा परसौनी में बाप-बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर किया जख्मी

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव के मठिया टोला में देर रात हथियार और लाठी-डंडे से लैस होकर घुसे कुछ लोगों द्वारा गांव के एक बाप बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया गया। घटना उस समय की है जब दोनों लोग घर के अंदर सोए हुए थे। मामले में घायल राजकुमार बैठा और उनके पिता नागेश्वर बैठा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां नागेश्वर बैठा की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर घायल राजकुमार के आवेदन पर गांव के हीरा महतो, रमन महतो, राजू महतो, बाबूलाल महतो, लक्ष्मण महतो, मिथुन महतो सहित नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरा महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026