परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर निवासी हृदयानंद साह ने थाने में आवेदन देकर अपनी भवे नीतू देवी पर अपनी मर्जी से बिना किसी उचित कारण के बिना बताए अपने प्रेमी के साथ जाकर उसके घर रहने का आरोप लगाया है. जिसमें नीतू देवी के माँ-बाप और भाई की संलिप्तता होना बताया है. हृदयानंद साह ने बताया है कि उनकी भवे अपने मायके गई, जहाँ उसका सम्बन्ध प्रदीप यादव जो पेट्रोल पंप पर काम करता है से हो गया. वह उसके साथ उसके घर जाकर रहने लगी. उसके परिजनों ने कभी भी यह बात नही बताई.
अपने स्तर से खोजबीन के पश्चात उन्हें इस बात की जानकारी लगी. तब वे नीतू देवी के भाई को लेकर जागीरा टोला पहुँचे. जहां उनको नीतू से नही मिलने दिया गया. उन्होंने प्रदीप यादव पिता राजदेव यादव जागिरी टोला थाना जादोपुर के घर में अपनी भवे के होने की बात बताई है. उन्होंने बताया है कि उक्त लोग वहाँ जाने पर मिलने भी नही देते व मारपीट करते है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जाँच कर आगे की कारवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…