परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के पागुरकोठी गाँव निवासी हृदयानंद राम ने थाने में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.बताया है कि विगत 28 नवंबर को पचरुखी से दुकान बंद कर अपने घर पागुरकोठी जा रहा था. तभी इस दौरान पचरुखी बाईपास पर महम्मदपुर गांव निवासी मोहम्मद एजाज ने अपने दो भाइयों व पाँच अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट किया.साथ ही जातिसूचक टिका टिप्पणी कर अपमानित किया गया.
इस हमले में मेरा हाथ टूट गया था. इस सभी झगड़े की मूल वजह हृदयानंद राम द्वारा विगत दिनों अपनी भतीजी के साथ छेड़खानी करने पर गाँव वालों के सामने डाँट फटकार लगाई थी,जिसके बाद इनसभी लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया. साथ ही चेतावनी दी है कि मेरी बेटी को उठवा लेंगे. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जाँच की जा रही है. आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…