परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ढोढहा गांव में रविवार को दोपहर के समय अपने घर सामने एक खेत मे लगे पानी मे डूबने से एक मासूम की मौत हो गई. घटना के संबन्ध में बताया जा रहा है कि गांव निवासी पप्पू कुमार पांडेय की दो वर्षीय पुत्र सर्बेश कुमार ने खेलते खेलते घर के सामने खेत मे लगा बारिश के पानी मे गिर गया. जब घर मे सर्बेश दिखाई नही दिया तो दो तीन बजे के बाद परिजन खोज बिन प्रारंभ किया.
जब सर्बेश की शव घर के सामने खेत मे लगा बारिश के पनी में मृत होने के बाद उतरा पड़ा हुआ नजर पड़ा तो परिजन की चीख से आप पास लोगो ने घर पर जुट गए. सभी के आँखों मे आँसू से भर गया. वही परिजन द्वारा रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर में लाई गई जहाँ से बच्चे को मृत घोषित चिकित्सको द्वारा कर दिया गया. परिजनो द्वारा मासूम के शव को घर पर लाने के साथ ही रोने की आवाज से पास पास के लोगो में भी आँख आसुओ स्व भर गया.
वही सर्बेश कुमार अपने माता पिता की एक संतान होंने के कारण मृतक मासूम के माँ नेहा देवी की हाल रो रो कर बुरा हो गया है. वही घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जांच कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है. वही सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने ने भी घटना की जानकारी घटना स्थल पर पहुच कर लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…