मुजफ्फरपुर: जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी है। लूटपाट के दौरान गोली चलाई गई, जो कि व्यापारी की बांह में लगी। उक्त घायल व्यक्ति से अपराधियों ने सोने का चेन छीनी और फरार हो गए। वहीं बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने लूट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी का इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। व्यवसायी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया के समीप की गली की बताई जा रही है। घायल व्यापारी आभूषण व्यवसायी बताया गया है। सकरा थाना प्रभारी सरोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। घायल की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर डोनमा निवासी अमृत कुमार शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र ज्वेलर्स दुकान के संचालक ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गई है। अपराधियों ने ओम प्रकाश को दो गोलियां मारी हैं, जिसमें से एक उसकी बांह में लगकर निकल गई। जबकि दूसरी गोली गर्दन में अटक गई है।
गोली गर्दन में अटक गई है, जिसको देखते हुए स्थानीय सकरा PHC ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। उक्त घायल व्यक्ति से अपराधियों ने सोने का चेन छीनकर फरार हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बेगुसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के करीब की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक के समीप नवनिर्वाचित रसलपुर पंचायत के सरपंच सागर सहनी के घर के आगे से गुजर रहे मेहदैली निवासी चंदन सोनी को अज्ञात अपराधयों ने गोली मार दी और उसके हाथ से झोला लेकर फरार हो गये। चंदन सोनी का प्रखंड मुख्यालय स्थित शालू ज्वेलर्स नामक सोने चांदी की दुकान है।
बताया जा रहा है की पीड़ित दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। गोलीबारी की इस घटना में घायल व्यवसायी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदन सोनी को एक गोली लगी है। भगवानपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…