सिवान: जनसमस्या का समाधान करना जनसंवाद का मुख्य उद्देश्य : डीडीसी

परवेज अख्तर/सिवान: सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को पहुंचाने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सोमवार को सदर प्रखंड के बरहन पंचायत स्थित बरहन बाजार में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरि, जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि निदान योग्य जनसमस्या का समाधान करना जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता और पदाधिकारी सीधे एक दूसरे से रू-ब-रू होने का मौका मिला है। जिससे ग्रामीणों को कई अन्य महत्वपूर्ण योजना की जानकारी मिल रही है। साथ ही पदाधिकारी भी ग्रामीण की समस्या से आन द स्पाट अवगत हो रहे हैं। ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

वहीं प्रभारी बीडीओ ने बताया कि इस दौरान मुख्य रूप से पीएम आवास योजना, जल नल योजना, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, राशन कार्ड, कल्याण, सांख्यिकी, श्रम प्रवर्तन, छात्रवृति, आंगनबाड़ी, राजस्व विभाग व अन्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक उपेंद्र कुमार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रवीर कुमार सिन्हा, डीआरसीसी प्रबंधक भास्कर सिंह, आइसीडीएस डीपीओ तरिणि कुमारी, डीपीओ मनरेगा, सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024