परवेज़ अख्तर/कटेया(गोपालगंज):- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पचफेड़वा वार्ड नंबर 5 में गुरुवार के दिन दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्ष थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही एक पक्ष से लीलावती देवी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार की शाम बबलु माझी सहित तीन लोग मेरे घर में घुस के धारदार हथियार से मुझ पर हमला कर दिए। जिससे मैं बुरी तरह घायल हो गई। उसी दौरान बचाने आए मेरे बेटे कुंदन मांझी को भी मारपीट कर घायल कर दिए एवं धमकी देते हुए भाग गए।ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष से राम लखन मांझी ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि गुरुवार की रात मैं परिवार वालो के साथ अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी मेरे ही गांव के रामाशीष मांझी सहित छह लोग लाठी डंडे के साथ आए और गाली गलौज करने लगे।जब मैंने गाली देने से मना किया तो वे लोग मुझे लाठी-डंडे से मारने लगे लगे। बचाने आए मेरे पिता, बबलु मांझी और शशिप्रभा को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। साथ ही मेरे घर में घुसकर घर में रखे कपड़े ,20 हजार रुपए नगद एवं शशिप्रभा के कान की बाली छीन कर ले कर भाग गए। वही गांव वालों के सहयोग से हम लोगों का इलाज कराया गया। वही पुलिस ने दोनों पक्षों के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…