परवेज़ अख्तर/कटेया(गोपालगंज) :- जिले के कटेया थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह वाहन जांच के क्रम में नटवा मोड़ के समीप 310 बोतल देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति बाइक से यूपी की तरफ से शराब लेकर आ रहा है। पुलिस सहायक अवर निरीक्षक महावीर उरांव त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ नटवा मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान यूपी की तरफ से एक व्यक्ति बाइक पर प्लास्टिक का बोरा लादे हुए आ रहा था। जिसे रोक कर बाइक पर लदे बोरे की तलाशी ली गई तो देशी शराब 310 बोतलें बरामद की गई। नाम पता पूछने पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी सुकई कुशवाहा बताया। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत बरामद शराब एवं बाइक को जप्त करने के साथ ही पकड़े गए शराब तस्कर सुकई कुशवाहा को गिरफ्तार कर थाने लाई एवं जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…