परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गोरियाकोठी थाना के कपिया हाता गांव में शनिवार को एक 30 वर्षीय युवक को जमीनी विवाद में गोली मार गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल उक्त गांव के स्व.लखीचन्द्र चौरसिया के 30 वर्षिय पुत्र संतोष कुमार चौरसिया है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिया हाता गांव के सुबहान मियां व संतोष कुमार चौरसिया के घर के बिच लगभग 2 वर्षो से आम गरमजरुआ जमीन का विवाद चलते आ रहा है। इसी को लेकर उक्त घटना का अंजाम दिया गया है। घायल संतोष की हालत एकदम सही है। उन्हें सीने में आंशिक रूप से गोली नही बल्कि छारा लगा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…