परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना के तरवारा बाजार के बसंतपुर रोड स्थित पंकज मिष्ठान भंडार के सामने से उचक्कों ने बाइक सवार से थैले में रखे एक लाख रुपये उड़ा लिए और तेज रफ्तार में बाइक लेकर फरार हो गए। इस मामले में कतालपुर निवासी प्रदीप कुमार साह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, पीड़ित जब थाना पहुंचे तो पुलिस पदाधिकारियों ने उनका आवेदन लेने से इन्कार कर दिया।प्रदीप साह बताया कि मंगलवार को सिवान स्थित आइडीबीआइ बैंक से एक लाख रुपये की निकासी कर थैले में रुपये रख घर लौट रहा था।
घर लौटने के दौरान तरवारा बाजार स्थित उक्त मिठाई के दुकान पास बाइक खड़ी कर मिठाई खरीदने लगा तभी पीछे लगे उचक्कों ने बाइक के हैंडल में टंगे रुपये भरे थैले को निकाल लिया और फरार हो गए। जब तक कुछ समझ पाता उचक्के रुपये लेकर फरार हो चुके थे। थाना पहुंच आपबीती सुनाते हुए आवेदन दिया तो वहां के पदाधिकारियों ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया तथा सिवान के नगर थाने में आवेदन देने को कहा। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कुछ भी बताने से इन्कार किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…