Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में चुनाव को ले चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल, कार समेत सभी वाहनों की जांच की गई। साथ ही साथ वाहनों पर सवार यात्रियों की भी तलाशी ली गई। ताकि चुनाव में पैसों के खेल को रोका जा सके। साथ ही वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इस दौरान भगवानपुर हाट प्रखंड में दंडाधिकारी सह सीओ युगेश दास के नेतृत्व में थाना सीमा पर एनएच 331 स्थित रामपुर गांव के समीप सघन वाहनों की जांच की। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखना है। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना चुनाव आयोग का मकसद है। साथ ही सड़क के माध्यम से किसी भी तरह के चुनाव में बाधा पहुंचाने वाली सामग्री के आदान-प्रदान को रोकना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसकी निमित जांच की जा रही है।

जांच में ऐसी हर बिदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है। मौके पर बसंतपुर थाना के एसआइ शैलेंद्र राय तथा स्टैटिक निगरानी टीम के अधिकारी महाराजगंज बीसीओ अनुज समीर तथा बसंतपुर थाना के एएसआइ रामजी सिंह यादव के अलावा थाना के अन्य पुलिस एवं चौकीदार शामिल थे। वहीं दूसरी ओर गुठनी थानाक्षेत्र में सीओ शंभूनाथ राम के नेतृत्व में गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग पर तथा रघुनाथपुर थानाक्षेत्र में सीओ अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजपुर मोड़ पर सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविग लाइसेंस और प्रदूषण के साथ मास्क व हेलमेट आदि की जांच भी की गई। साथ ही दर्जनों बाइक व बड़े वाहनों का चालान भी काटा गया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप में देखा गया। मौके पर सीआइ तारकेश्वर पांडेय, अंचल कर्मी राजनीश कुमार, क्षेत्रीय निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी महावीर मांझी, बीसीओ नीतीश कुमार, पुअनि मो. इसराइल खान, अनि प्रभाकर प्रसाद सिंह , अंचल सहायक बिट्टू कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024