परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग स्थित जीएम हाईस्कूल के सामने से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पावर ट्रैक्टर से 34 कार्टन में 35 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं मौका का फायदा उठाकर चालक और धंधेबाज दोनों फरार हो गए। जमादार शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब और अज्ञात वाहन चालक और गाड़ी मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 218/19 दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बरामद ट्रैक्टर के कागजात परिवहन कार्यालय में भेज कर गाड़ी मालिक के नाम का पता किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ी मालिक के पता चलने पर गाड़ी के चालक और शराब धंधेबाज का पता चल जाएगा। गाड़ी के चालक और शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी को ले सघन छापामारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…