परवेज अख्तर/सिवान : भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरेयाकोठी दक्षिणी के अंतर्गत भिट्ठी शक्ति केंद्र के भाजयुमो अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, विधानसभा विस्तारक देवेंद्र गिरि ने बुधवार को परिवार संपर्क अभियान के अंतर्गत पत्र का वितरण किया तथा लोगों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को अवगत कराया। इस संदर्भ में अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय, आवास योजना आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं अल्पसंख्यकों के पढ़ाई में मिलने वाले सहायता तथा स्वास्थ्य के लिए किए गए व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गईं। अवसर पर मंगल भगत, रामदेव प्रसाद, रामस्वरूप यादव, बूथ महामंत्री अवध राय, कृष्णा, सुभाष राय, अवध किशोर उपाध्याय, श्याम बाबू साह, अनिल कुमार वार्ड सदस्य राम आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…