परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीलासाह के पोखरा पर मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने एक गुमटी से कुछ मुर्गी चुराकर गुमटी में आग लगा दिया। घटना के संबध में बताया जाता है कि शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात करीब दस बजे में लीलासाह के पोखरा के समीप बौनागंज जलालपुर निवासी रमजान साईं के पुत्र चुन्नू साईं की गुमटी में रखे कुछ मुर्गे को चुरा लिया तथा शेष मुर्गी को जलाने के लिए टायर जलाकर गुमटी में फेंक दिया,जिससे गुमटी तथा उसमें रखे मुर्गे जलकर राख हो गए। इसी बीच रमजान साईं मंगलवार की रात जब दारौंदा बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी गुमटी धू-धू कर जलते देखा। इस पर ग्रामीण वहां पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…